उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर संपन्न हुई जिसमें मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन तथा उसके बाद की परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक का संचालन करते हुए जनपद मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने आंदोलन से जुड़े बिंदुओं, मुख्यमंत्री एवम शासन से वार्ता को शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसपर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवम् प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह तथा संगठन से जुड़े शिक्षकों ने अपने विचार रखे।
अन्त में प्रांतीय अध्यक्ष एवम् पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित प्रिंट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियों के समक्ष मुख्यमंत्री से वार्ता तथा मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन के स्थगन के बाद प्रमुख सचिव से वार्ता के विभिन्न मुद्दों , उसपर आश्वासन तथा क्रियान्वयन को लेकर अपनी बात रखी।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार एवम शिक्षा प्रशासन के प्रतिनिधि के दीपक कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आपके संघर्ष एवम् पीड़ा से हम सभी अवगत हैं।जिनका विज्ञापन या चयन यदि 28 मार्च 2005 से पूर्व से हुआ है तथा जो विषय विशेषज्ञ हैं उनको शीघ्र ही पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
इस बात पर भी सहमति बनी की 2018 से धारा 16 ई 11 के विलोपन से पूर्व के तदर्थ शिक्षकों को जिनको वेतन मिल चुका है उनको वेतन देने का रास्ता बनाते हुए स्थाई बनाने का प्रयास किया जाएगा। वित्तविहीन को कुशल श्रमिक का मानदेय देने के लिए की व्यस्था की जाएगी।
इस अवसर पर संबोधित करने वालों में दिनेश चक्रवर्ती, राम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र कुमार, जियालाल बिंद, राजकुमार, राजेश यादव, राजनारायण सरोज, इंद्रजीत सिंह ,देवेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र, सुजीत चौरसिया, सुनील कुमार, प्रदीप सिंह, स्वतंत्र सिंह, देवेंद्रनाथ, शैलेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, अखिलेश चंद्र, धनंजय सिंह घनश्याम यादव ,दीपक कुमार ,रामकृष्ण यादव सौरभ श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह ,मनोज सिंह ,अर्जुन यादव आदि रहे।

