[28/11, 5:13 pm] देश की उपासना: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा,9 नवंबर के शासनादेश की वापसी चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन के क्रम में 29 नवंबर की सायं को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।यह बीआरपी इंटर कालेज जौनपुर से कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी।इस आशय की घोषणा जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।उन्होंने यह बताया की इस जुलूस में प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करेगें। उन्होंने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर जनपद के शिक्षकों की बड़ी संख्या के साथ प्रदेश की सरकार पर दबाव बनाने के लिए 1 दिसंबर को विधान भवन घेरने का काम करेगें।

