उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा तिलकधारी सिंह इन्टर कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं स्ट्रांग रूम की स्थिति आदि का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार जनपद में परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
————
जौनपुर 26 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
28 फरवरी 2026 को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर, जौनपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 60 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत
शासन की मंशा के क्रम में एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 28 फरवरी 2026 को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की 60 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों 1000 से अधिक पदों पर 12 हजार से 35 हजार तक प्रतिमाह वेतन के अवसर के साथ प्रतिभाग कर रही है।
योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 10वीं, 12वीं उर्तीण तथा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा आई०टी० आई०, फार्मेसी या अन्य उच्चतर डिग्री धारक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल ( rojgaarsangam.up.gov.in ) पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है, अतः अभ्यर्थी उक्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर मेले में प्रतिभाग करें अभ्यर्थी अपने साथ शौक्षिक अभिलेखों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य लेकर पहुंचें।
———–
जौनपुर 26 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
जनपद के किसान भाइयों एवं एफ०पी०ओ० को तिरपाल, ऑयल एक्ट्रेक्शन यूनिट (10 टन क्षमता), मिनी ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट, कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्रों के क्रय पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
उप कृषि निदेशक जौनपुर ने अवगत कराया है कि जनपद में विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत एफ०पी०ओ० एवं कृषकों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में संचालित केन्द्र पुरोनिधानित नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयलसीड्स) योजनान्तर्गत मिनी आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट, ऑयल एक्ट्रेक्शन यूनिट (10 टन क्षमता), तिरपाल तथा सब मिशन ऑन एग्री लचर नैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत एकल कृषि यंत्र एवं प्रमोशन ऑफ मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्रों के क्रय एवं स्थापना पर अधिकतम अनुमन्य अनुदान डी०बी०टी० के माध्यम से दिये जाने का प्राविधान है।
उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in मिनी आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट एवं ऑयल एक्ट्रेक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) की बुकिंग हेतु दिनांक 10.03.2026 एवं अन्य कृषि यंत्रों की बुकिंग हेतु 04.03.2026 तक बुकिंग के लिये पोर्टल खुला है। अनुदान प्राप्त करने हेतु इच्छुक एफ०पी०ओ० एवं इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलाइन निर्धारित टोकन धनराशि जमा करते हुए टोकन जनरेट करके अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

