उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल वाराणसी की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक में संपन्न
जौनपुर ब्यूरो चीफ
जौनपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मंडल वाराणसी की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक जौनपुर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सुधाकर सिंह तथा संचालन मंडल मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में संगठन ने शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने तदर्थ शिक्षकों के आदेश के बाद भी विद्यालयों में सेवा न लिए जाने व वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया तथा संकल्प व्यक्त किया की चुनाव बाद संगठन प्रदेश सरकार से आर पार का संघर्ष करेगा। इस बैठक में सरकार द्वारा समायोजन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर बोलते हुए उन्होंने कहा की शिक्षक एवं छात्र के उचित अनुपात का ध्यान रखकर शासनादेश 1977 का संदर्भ लेते हुए ही निर्धारित करना चाहिए तथा भविष्य में समायोजन के संदर्भ में निर्णय किया जाना चाहिए । मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने एनपीएस कटौती को लेकर बार बार धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रान खातों में अंतरण नहीं हुआ। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को पत्र देकर अद्यतन अपडेट कराने का अनुरोध किया है। उसके बाद इस सम्बंध में संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष जौनपुर प्रमोद कुमार सिंह ने जनपद तथा मंडल में पेंशन,जीपीएफ पत्रावली के निस्तारण की वर्तमान स्थिति पर कार्यालयों अधीक्षकों को चेताया कि इस तरह की स्थिति को सहन नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर संता सेवक सिंह,अशोक श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिंह,कमलेश सिंह,दिनेश सिंह,त्रिभुवन नारायण सिंह,हरिकेश यादव, दिनेश चक्रवर्ती,विनोद प्रजापति,रामप्रकाश सिंह,संदीप सिंह,इंद्रसेन सिंह, रविंद्रनाथ सिंह,इंद्रजीत सिंह,प्रमोद यादव,अमित सिंह,विनोद यादव,विंध्य प्रकाश पांडेय,अमरेंद्र सिंह,अरविंद सिंह,योगेश सिंह,राजकुमार,अरविंद सिंह उपस्थित रहे।

