उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने के लिए आज सभी छः मूल्यांकन केंद्रों का किया दौरा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने के लिए आज सभी छः मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया तथा सभी मूल्यांकन उपनियंत्रकों से उनका सहयोग मांगा। पुरानी पेंशन बहाली,विनियमितिकरण,चिकित्सीय सुविधा , वित्तविहीन को सम्मानजनक मानदेय, स्थानांतरण के सरलीकरण , मूल्यांकन एवम् कक्ष निरीक्षक पारिश्रमिक सहित सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के शिक्षक होने आज से शुरू होने जा रहे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। प्रांतीय स्तर पर चेतनारायण गुट के साथ निर्दल समूह में शामिल वित्तविहीन के एमएलसी आकाश अग्रवाल एमएलसी लालबिहारी, राजकीय के चारों संगठन इस बहिष्कार का समर्थन कर रहे हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी मांगों के पूरा होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। दौरे पर मुख्य रूप से अजय प्रकाश सिंह,सुधाकर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह , दिनेश चक्रवर्ती,दयाशंकर सिंह,चंद्रप्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *