उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राज्य मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राज्य मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी खादी ग्रामोद्योग वास्तु आपूर्ति एवं विपणन संघ सहकारिता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र नारायण पांडे जी से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसकी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी की नीतियों एवं कार्यशैली की जानकारी दी गई तथा संगठन के विस्तार, समाज सेवा एवं संस्कार निर्माण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस मुलाकात में प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश अभय यादव भी उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की चर्चाएँ संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *