उत्तर प्रदेश लखनऊ में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर ने किया कर्तव्यों का निर्वहन

उत्तर प्रदेश लखनऊ में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर ने किया कर्तव्यों का निर्वहन

लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसी। कल सायं से परीक्षार्थीयों का आना शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा और आज प्रातः से परीक्षार्थी बड़ी संख्या में आना जारी रहा। परीक्षार्थीयों की सहायता हेतु नागरिक सुरक्षा नियंत्रक/जिलाधिकारी विशाख जी एवं चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के आदेश पर नागरिक सुरक्षा का कैम्प का आयोजन चारबाग बस स्टैंड पर किया गया, इसी क्रम में रेलवे स्टेशन, आलमबाग, कैसरबाग, गोमतीनगर अवध बस डिपो सहित अन्य स्थानों पर परीक्षार्थीयों की हेल्प कैम्प लगाएं गए।
सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर रामगोपाल सिंह ने परीक्षार्थीयों की सहयोग के लिए एडमिट कार्ड को देखकर उनको परीक्षा केंद्र भेजने में मदद किया। जिससे कि परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। इसी क्रम में बड़ी संख्या में वार्डेनों ने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कैम्प में एडीएम, डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ़ वार्डेन, डिविजनल वार्डेन, पोस्ट वार्डेन एवं सेक्टर वार्डेन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *