उत्तर प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल:यूपी में हार्ट अटैक मरीजों को फ्री में लगेगा 50 हजार वाला इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल:यूपी में हार्ट अटैक मरीजों को फ्री में लगेगा 50 हजार वाला इंजेक्शन
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।योगी सरकार प्रदेशभर में हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए शानदार पहल शुरू की है। योगी सरकार के इस फैसले से यूपी में हार्ट अटैक से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।योगी सरकार हार्ट अटैक मरीजों को बचाने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ​इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है।खास बात यह है कि मरीजों का यह इंजेक्शन फ्री में लगाई जाएगी।बाजार में खरीदने जाएंगे तो यह इंजेक्शन 40 से 50 हजार रुपये में मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *