उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने की मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने की मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तथा आगामी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जनता को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *