उपजिलाधिकारी लहरपुर ने किया ग्राम पंचायत अंगरासी का निरीक्षण

 

साफ सफाई व्यवस्था,स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के दिये सख्त निर्देश

*रिपोर्ट-अजय सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक देश की उपासना
समाचार पत्र सीतापुर

लहरपुर /सीतापुर ब्लाक परसेंडी के ग्राम अंगरासी मे बढ़ते बुखार के प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य दलबल के साथ ग्राम पंचायत अंगरासी का निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं का सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ दिए जाने के सख्त निर्देश दिए।उसके बाद ग्राम अंगरासी का निरीक्षण किया और गाँव में भीषण गंदगी देखकर भड़क गए और जिम्मेदार लोगों को गाँव में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।गौरतलब है कि ग्राम अंगरासी मे बड़े पैमाने पर रहस्यमयी बुखार से मौते हो रही हैं।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि जो मौते हुई है वह हार्ट अटैक,सांस लेने से हुई है।उन्होंने गाँव के लोगो से संयम बनाये रखने की अपील की है।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ अनवारुल हक,अनुपम त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी,राजस्व कर्मी मौजूद रहे। संपूर्ण तहसील क्षेत्र की जनता उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य की कार्यों से बेहद संतुष्ट है जनता चाहती है कुछ वर्षों तक यदि उप जिलाधिकारी पी एल मौर्य लहरपुर में बने रहते हैं तो तहसील क्षेत्र की दयनीय दशा में काफी सुधार हो जाएगा पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा व दंड दिलाने का कार्य उप जिलाधिकारी द्वारा निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *