जौनपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर के साहू धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस दौरान कमला प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया जिसमें उपेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष एंव सत्यप्रकाश मिश्रा को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, सम्प्रेक्षक अली अहमद खान एंव संजय सिंह को संघर्ष समिति का चेयरमैन चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एंव विशिष्ठ अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर रहीं। इस अवसर पर सुरेश रावत, अतुल मिश्रा, आनंद मिश्रा, धंनजय तिवारी, पीके सिंह, डीएस राय समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

