एएमए हर्बल ने सस्टेनेबल क्लीनिंग सॉल्यूशन के लिए लॉन्च किया ह्यूमारी प्रोफेशनल क्लीनिंग रेंज

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ: 25 वर्षों से अधिक समय से सस्टेनेबल उत्पादों पर काम करने वाले कंपनी एएमए हर्बल ने अपनी नवीनतम प्रोडक्ट लाइन, ह्यूमारी प्रोफेवशनल क्लीनिंग रेंज के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में यह नया प्रोडक्ट रेंज कंपनीं के सस्टेनेबल और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स उत्पादों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का विस्तार है। ह्यूमारी प्रोफेशनल प्रोडक्ट रेंज में दो प्रोडक्ट्स शामिल हैं, एचडी 9-ओवन व ग्रिल क्लीनर और एचआर 4 फ़र्नीचर मेंटेनर कॉन्सेंट्रेट।

एचडी 9-ओवन और ग्रिल क्लीनर एक रेडी-टू-यूज़ सॉल्यूशन है, जो विशेष रूप से जम चुके तेल व अन्य प्रकार के दाग और दुर्गंध से निपटने के लिए तैयार किया गया है। इस क्लीनर का उपयोग लंबे समय तक रहने वाली सफाई व तरोताजगी प्रभाव छोड़ता है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि आपका ओवन और ग्रिल चमचमाते हुए दिखें।

ह्यूमारी प्रोफेशनल क्लीनिंग रेंज में एचआर 4 फ़र्नीचर मेंटेनर कॉन्सेंट्रेट एक और बेहद जरूरी प्रोडक्ट है। यह प्रोडक्ट लकड़ी के फर्नीचर के टिकाऊपन को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे न केवल फर्नीचर में गहरी चमक आती है बल्कि आपका फर्नीचर नए जैसा दिखता है।

एएमए हर्बल के सह-संस्थापक और सीईओ श्री यावर अली शाह ने कहा, “हमने 2020 में ह्यूमारी फूड हाइजीन रेंज लॉन्च की थी, जब लोग कोविड-19 महामारी के दौरान साफ और शुद्ध भोजन की खपत को लेकर काफी जागरूक हो गए थे। हमारे नए प्रोफेशनल क्लीनिंग रेंज को उच्च परिशुद्धता वाली सफाई और सफाई के बाद एक तरोताजगी वाला अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

उन्होंने कहा, “ह्यूमारी प्रोफेशनल क्लीनिंग रेंज का लॉन्च एएमए हर्बल की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए असरदार और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। पर्यावरण के अनुकूल सफाई उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ, ह्यूमारी प्रोफेशनल क्लीनिंग रेंज निश्चित रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए एक लोकप्रिय और उपयोगी प्रोडक्ट रेंज साबित होगा जो अपने घरों के लिए प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी क्लीनिंग सॉल्यूशन की तलाश कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *