ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आंध्र विश्वविद्यालय विशाखापट्टनम की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोलर स्केटर पुरुष वर्ग में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्र भंडारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 4 दिन दिवसीय प्रतियोगिता में 40 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। एकेटीयू को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान सिल्वर मेडल के साथ मिला है। सफलता पर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय बधाई दी है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर ओपी सिंह ने शुभकामनाएं दी है।

