कार्यशाला में स्टार्टअप के लिए वित्तीय योजनाओं पर होगी चर्चा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब और यूपीएलसी एवं सिडबी की ओर से शनिवार को इन्क्युबेशन सेंटर के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में लखनऊ के आसपास के जिलों के इन्क्युबेशन सेंटर्स के मैनेजर्स हिस्सा लेंगे। इसमें मैनेजर्स को स्टार्टअप के लिए सरकार की चलाई जा रही वित्तीय योजनाओं के बारे बताया जाएगा। साथ ही इन योजनाओं का लाभ कैसे मिले इस पर भी चर्चा होगी।
एकेटीयू में 17 तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर तथा कैरीओवर विषयों की द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क दो फरवरी से 17 फरवरी तक भरा जा सकेगा। इसके लिए ईआरपी पोर्टल खोल दिया गया है। छात्रों की एबीसीडी आईडी नहीं होने पर परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।

