एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह का प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में चयन :7 जुलाई को देहरादून में देंगे ट्रायल जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह का प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में चयन :7 जुलाई को देहरादून में देंगे ट्रायल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या:जिला रायफल क्लब, अयोध्या के लिए यह गर्व की बात है कि एडीएम प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। आगामी 7 जुलाई को देहरादून में होने वाले ट्रायल में वे प्रतिभाग करेंगे।

श्री सिंह ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने के साथ-साथ शूटिंग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अयोध्या जैसे व्यस्त शहर में आम जनता की सेवा के साथ-साथ उन्होंने जिला रायफल क्लब से नियमित प्रशिक्षण लिया और खुद को इस मुकाम तक पहुँचाया।

इस सफलता का श्रेय उन्होंने जिला रायफल क्लब अयोध्या के कोच श्री शनि कुमार वर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्पण से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

यह उपलब्धि न केवल अयोध्या बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। हम श्री सिंह को आगामी ट्रायल के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *