एथलेटिक्स में व्वायज विंग का 32 स्वर्ण पदकों के साथ अंतिम पांचवें दिन तक बना रहा दबदबा

एथलेटिक्स में व्वायज विंग का 32 स्वर्ण पदकों के साथ अंतिम पांचवें दिन तक बना रहा दबदबा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड, लखनऊ स्थित शिव सहाय जी स्पोर्ट ग्राउंड में खेले जा रहे एथलेटिक गेम आयोजन के पांचवें दिन भी बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर पिछले चार दिनों की भांति आज भी बड़े अंतर के साथ विजय पताका लहराने में सफल रही।
आज के आयोजन में सभी शाखाओं से कक्षा-प्ले ग्रुप और नर्सरी के सभी 11 सेक्शनों से चयनित 345 बच्चों ने जीत का जज्बा लिए मैदान में डटे रहे। ये सभी प्रतिभागी 58 एथलेटिक गेमों के लिए 58 ग्रुपों से चयनित किए गए थे।
इस प्रकार कक्षा-प्ले ग्रुप और नर्सरी की खेल प्रतियोगिता में – बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज बिंग ने 32 स्वर्ण,34 रजत तथा 37 कांस्य पदकों के साथ पांचवें दिन भी सर्वश्रेष्ठता साबित करने में सफल रहा।
जबकि बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल ने 21 स्वर्ण, 14 रजत तथा 11 कांस्य पदको के साथ द्वितीय पोजीशन कायम करने में सफल रहा। वहीं बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी 5 स्वर्ण, 11रजत ,10 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रबंध निदेशक , एच एन जयसवाल,कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा एवं उप प्रधानाचार्या अनीता मौर्या द्वारा सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ सपोर्ट वीक के समापन पर एथलेटिक खेलों में सफल सहयोग के लिए कक्षाध्यापक, कक्षाध्यापिकाओं, खेल इंचार्जेस एवं खेल प्रशिक्षकों कुल 70 विभूतियों को प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर कॉलेज प्रबंध निदेशक कॉलेज कोऑर्डिनेटर उप प्रधानाचार्या अनीता मौर्या के साथ खेल इंचार्जेस , संबंधित कक्षाध्यापक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *