जौनपुर- विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के मा0 प्रेक्षक टी आनंद, विधानसभा जौनपुर के मा0 प्रेक्षक श्री हिमांशु कौशिक, विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर के मा0 प्रेक्षक अजीत कुमार रंजन, विधानसभा मडियाहॅू के मा0 प्रेक्षक मेघू बरैक, विधानसभा जफराबाद के मा0 प्रेक्षक सचिन राना, विधानसभा केराकत के मा0 माननीय प्रेक्षक श्री धीरेंद्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बदलापुर के मा0 प्रेक्षक अजय नाथ झा, विधानसभा शाहगंज की मा0 प्रेक्षक एसपी भगोरा, विधानसभा मल्हनी के प्रेक्षक मा0 श्री पवित्र मंडल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह की उपस्थिति में द्वितीय रेडमाइजेशन एनआईसी भवन में किया गया।
उक्त रेडंमाइजेशन में जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि 3946 बूथ बनाये गये है, जिसमें सापेक्ष में 110 प्रतिशत 4345 पार्टी गठित की गयी है उक्त गठित पार्टी में रिर्जव पार्टी शमिल है। गठित पार्टी को 24 फरवरी से 01 मार्च 2022 को टी0डी0 कालेज में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रथम पाली में 10 से 01.00 बजे तथा द्वितीय पाली में 02.00 से 05.00 बजे सायं तक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में लगाये गये कार्मिक समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

