एलपीएस आनंद नगर में इंटर-ब्रांच टेकविस्टा प्रतियोगिता

एलपीएस आनंद नगर में इंटर-ब्रांच टेकविस्टा प्रतियोगिता

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में इंटर-ब्रांच टेकविस्टा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। यह भव्य आयोजन आज की तकनीकी रूप से दक्ष पीढ़ी के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहाँ छात्रों ने तकनीक के क्षेत्र में अपनी कौशल, रचनात्मकता और नवाचार को खुलकर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिखर पाल सिंह – जनरल मैनेजर, नेहा सिंह – निदेशक तथा प्रिंसिपल मीना तिवारी व सुनंदा माथुर, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायकों- चित्रांशु चंदेल (आईआईटी कानपुर), संस्थापक – MedQCX और सौरभ गुप्ता (आईआईटी खड़गपुर), सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट – Lyzr AI ने किया। इस अद्भुत आयोजन से निश्चित रूप से हमारे युवा तकनीकी प्रतिभाओं के लिए नया अवसर और बड़ा मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *