एल आई सी की योजनाएं जनकल्याणकारी:राम नरेश

हरदोई। एल आई सी के शाखा प्रबंधक राम नरेश ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाएं जनकल्याणकारी हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के लोगों को भारतीय जीवन बीमा निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गुरुवार को जीवन ज्योति भवन,शाहाबाद स्थित कार्यालय से जीवन बीमा रथ रवाना किया गया। रथ को एल आई सी के शाखा प्रबंधक राम नरेश एवं सहायक शाखा प्रबंधक मुनेंद्र कुमार,प्रशासनिक अधिकारी चन्द्र शेखर श्रीवास्तव,रमेश चन्द्र,विनय चौरसिया,राम रतन ने योजना पत्रक दिखाकर रवाना किया।इस अवसर
आने वाले समय में एलआईसी जीवन बीमा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।
शाखा प्रबंधक ने एलआईसी के निजीकरण की अफवाहों खंडन किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि एलआईसी का कहीं भी किसी भी प्रकार  का निजीकरण नहीं किया जा रहा है।कहा कि एल आई सी का लक्ष्य हर घर को जीवन बीमा की विविध लाभदायक योजनाओं से आक्षादित करना है।
इस अवसर डी एम क्लब मेंबर अम्बरीष कुमार सक्सेना,अखिलेश कुमार,नन्हे लाल,वीरू सहित अनेक विक्रय वाहिनी के सदस्य और पॉलिसी धारक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *