एल. पी. एस.के कलरव में सांस्कृतिक मूल्यों की धारा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, वृन्दावन योजना शाखा ने सांस्कृतिक मूल्यों व भक्ति रस से ओतप्रोत, अपना वार्षिकोत्सव – “कलरव”, गोमती नगर शाखा के प्रेक्षागृह में मनाया | मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर खास की विधायिका आराधना मिश्रा ‘मोना’ , विशिष्ट अतिथि, समाज सेवी डॉ जिया राम वर्मा, उ० प्र० समाज कल्याण विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक जितेन्द्र सिंह, संस्थापक महाप्रबंधक डॉ. एस. पी. सिंह, पूर्व एम. एल. सी.कान्ति सिंह, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक मण्डल – नेहा सिंह, गरिमा सिंह, प्रधानाचार्या डॉ.रुपाली पटेल, अनीता चौधरी, विजय सचदेवा,सरिता चौधरी, अभिभावक, बच्चें व वरिष्ठ मीडिया कर्मी की गरिमामयी उपस्थिति रही | इस अवसर पर दो छात्रों- नील नंदन और किशन तिवारी को ” कलाम आफ द ईअर” अवार्ड दिया गया।

