एसएसपी अयोध्या ने सीओ कार्यालय व आवासीय परिसर का फीता काटकर किया उद्घाटन

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)गत दिनो जिले में सीओ बीकापुर सतेन्द्र भूषण तिवारी के कार्यालय व आवासीय परिसर का नवीनीकरण नवनिर्मित का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अयोध्या शैलेंश कुमार पांडे ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इसी कड़ी में वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सीओ परिसर में पौध रोपित किए गए।सूत्र के मुताबिक इस मौके पर पत्रकारो से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सीओ पुलिस कार्यालय और आवासीय परिसर नये अंदाज में सज धज कर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके निर्माण से कर्मियों को कार्य करने में तो सहूलियत होगी ही साथ ही उनके रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था है।बीकापुर के लोग काफी समझदार है। किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए पुलिस विभाग हमेशा तत्पर रहता है। मौके पर पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एस एस एस पी ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येंद्र भूषण तिवारी, उप जिलाधिकारी बीकापुर अनुराग प्रसाद ,तहसीलदार राजेश कुमार ,वर्मा,प्रभारी निरीक्षक बीकापुर मणि शंकर तिवारी, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के अलावा अधिवक्ता गण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *