एसकेडी एकेडमी आई0एस0सी0 राजाजीपुरम शाखा में किड्स फेस्ट में बच्चों ने किया धमाल टेलेंट हंट, बेबी शो व रैम्प वॉक में ढेर सारे गिफ्ट जीतें

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस.के.डी. एकेडमी की आई0एस0सी0 राजाजीपुरम शाखा में आज 7 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को किड्स फेस्ट का आयोजन कराया गया। इस फेस्ट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें भाग लेने हेतु निःशुल्क एन्ट्री थी। जिसकी वजह से 300-400 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फेस्ट में सभी उम्र के बच्चे एवं माता पिता के लिए फन गेम्स कराये गये। ’बेबी-शो’ में बच्चे खूब थिरके और तोतली आवाज में गाने गाये एवं कुछ ने कविता भी सुनाई। ’रैम्प वॉक’ में माँ-बेटी एवं पिता-पुत्र ने खूब सुन्दर नृत्य का प्रदर्शन कर मनमोह लिया। टैलेन्ट हन्ट में बच्चों ने अपने अलग तरह के टैलेन्ट दिखाये किसी ने मिमिक्री की तो किसी ने गायन व नृत्य करके समा बांधा। बच्चों व अभिभावकों को कई प्रकार के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस फेस्ट में संस्था के चेयरमैन, एस.के.डी. सिंह , निदेशक मनीष सिंह , उपनिदेशक निशा सिंह जी, सह-निदेशक श्रीमती कुसुम बत्रा ने प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारम्भ किया, साथ ही शाखा के प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल ने अहम भूमिका की है, जिसमें ट्विंकल लोकेस, वाइस प्रिंसपल, ओइसिस पब्लिक स्कूल, पूजा त्रिवेदी, निदेशक, अनन्थम एकेडमी, बलजीत कौर, निदेषक लिटिल वन्स, जयपुरिया, बुसरा, प्रधानाचार्या, लिटिल वन्स, जयपुरिया, श्रुति मिश्रा, निदेषक, डिवाइन पब्लिक स्कूल आदि जिन्होने बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम में निर्णय देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। 0 से 3 वर्ष ‘बेबी शो’ प्रतियोगिता में बेबी हृदान्त पाण्डेय, प्रथम, टेलेंट हन्ट शो के 0 से 6 वर्ष में प्रनिका रावत 6 से 15 वर्ष आयु में रूद्र प्रताप सिंह एवं सिद्धिमा में ओजस्वी प्रथम, एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में शाष्वत अस्थाना प्रथम एवं रैप वॉक मे तेजस बंसल में अदिति ने प्रथम स्थान जीता।
संस्था के चेयरमैन एस.के.डी सिंह ने बताया कि हमारी संस्था एस.के.डी. ग्रुप में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं और आगे भी होते रहेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों और उनके माता-पिता में प्रेम और सहयोग की भावना का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *