एसटीएफः अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 तस्कर 25 कि०ग्रा० उच्च क्वालिटी केमिकल युक्त गांजे के साथ गिरफ्तार

एसटीएफः अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 तस्कर 25 कि०ग्रा० उच्च क्वालिटी केमिकल युक्त गांजे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस के मुताबिक दिनांक 30-03-2024 को एस०टी०एफ० उ०प्र० को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 तस्करों को 25 किलोग्राम उच्च क्वालिटी केमिकल युक्त गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य 25 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1- आजम पुत्र मुन्ने शाह निवासी उदयपुर बन्नूजान थाना भोजीपुरा जनपद बरेली।

2- वकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी नगरिया परीक्षित हवाई अड्डा थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।

3- राशिद पुत्र लियाकत निवासी सैदपुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली।

4- तासीम खां पुत्र अफसर अली निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा जनपद बरेली।

बरामदगीः-

1- 25 किलोग्राम अवैध उच्च क्वालिटी कैमिकल युक्त गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग

25 लाख)

2- 04 अदद मोबाईल फोन।

3- 2100/- रूपये नगद।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-

विलय धाम पुल के नीचे बाईं तरफ बरेली पीलीभीत रोड) थाना इज्जतनगर जनपद बरेली दिनांक 30-03-2024 समय 00.40 बजे।

एस०टी०एफ० उ०प्र० को विगत काफी समय से उ०प्र० के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में अब्दुल कादिर,
पुलिस उपाधीक्षक एस०टी०एफ० फील्ड इकाई बरेली के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये अभिसूचना तंत्र सक्रिय किया गया।
अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वनीय स्त्रोत से जानकारी प्राप्त हुयी कि बरेली पीलीभीत रोड थाना इज्जतनगर जनपद बरेली पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 04 व्यक्ति आने वाले है जिनके पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सम्भावना है। इस सूचना पर विश्वास कर उ०नि० श्री राशिद अली के नेतृत्व में मु०आ० गिरिजेश पोसवाल, मु०आ० संदीप, मु०आ० शिवओम पाठक, मु०आ० नितिन, आ० संजय यादव व चालक मु०आ० मनोज कुमार अवस्थी एस०टी०एफ० फील्ड इकाई बरेली टीम द्वारा विलय धाम पुल के नीचे बाईं तरफ बरेली पीलीभीत रोड से 25 कि०ग्रा० उच्च क्वालिटी केमिकल युक्त गांजे के साथ 04 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया हम लोगों का एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। इस गिरोह का सरगना आजम उपरोक्त है। नरेश पण्डित निवासी गोमुहा झारखण्ड से यह लोग कैमिकल युक्त गाँजा लाते है। नरेष पण्डित इन लोगों को गोमुहा झारखण्ड रेलवे स्टेशन पर बुलाता है तथा वही पर गॉजे की खेप देता है। जिसकी यह लोग सुनील कुमार निवासी रिठौरा, जनपद बरेली एवं अन्य स्थानों पर सप्लाई करते है। यह गाँजा सामान्य गांजे से 10 गुना अधिक कीमत पर बिकता है।
गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना इज्जतनगर जनपद बरेली में मु०अ०सं० 193/2024 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस एक्ट पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *