एसडीएम का आदेश राजस्व निरीक्षक के ठंढे बस्ते में डाला,ग्रामवासी परेशान
मेंहनगर (आजमगढ़ ),तहसील मुख्यालय मात्र 6 किमी0 की दूरी पर स्थित ग्राम- बलेलपुर निवासी वासू पुत्र हरगेंन की भूमिधरी गाटा सं0- 98 पर गांव के ही कुछ लोगो द्वारा अबैध कब्जा किया जा रहा था ,जिसकी शिकायत आवेदक ने एसडीएम रामानुज शुक्ल से की प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए 9 अप्रैल 2024 को राजस्व निरीक्षक घनश्याम यादव के अलावा दो लेखपालो की टीम गठित कर 13 अप्रैल को पुलिस बल के साथ उपस्थित होकर प्रकरण का निस्तारण हेतु लिखित आदेशित किया , आदेश के बावजूद गठित टीम मौके पर आज तक नही पहुँची , जबकि शासन व प्रशासन का फरमान जारी है कि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाई जाए ,वही देखा जाए तो आवेदक कड़ाके की धूप व हवा की थेपडो में तहसील मुख्यालय का प्रतिदिन चक्कर लगा रहा हैं।

