
देश की उपासना न्यूज़
पाली-(हरदोई)
तहसील सवायजपुर की एसडीएम ने मंगलवार को तहसील परिसर अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर तहसील पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याओं को एक एक करके बड़ी गम्भीरता से सुना। फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेकर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को यथोचित त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिले की तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार तथा अच्छी कार्यशैली के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाली एसडीएम स्वाति शुक्ला की इस कार्यशैली को देखकर फरियादी व अन्य सभी लोग काफी खुश दिखे। आपको बता दें कि शासन के मंशानुरूप उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला हर रोज सुबह अपने कार्यालय में निर्धारित समयान्तर्गत जन समस्याओं को सुनती है। इसी क्रम में मंगलवार को भी उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसडीएम के जनता दरबार में फरियादियों की काफी लंबी कतार देखने को मिली जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। एक-एक करके फरियादियों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याओ को रखा। फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत के गुणवत्ता पूर्ण त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद फरियादी सन्तुष्ट होकर तहसील से अपने घर वापस लौट गए। तहसील सवायजपुर की उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि प्रत्येक फरियादी उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को बताये जिसका वह त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कर सकें। और उन्होंने बताया कि पीड़ित की फरियाद को सुनकर उसे इंसाफ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिसके लिए वह हर रोज दरबार लगाती हैं।

