*एसबीआई कार्ड के साथ ट्रैवल को बनाएँ शानदार और स्मार्ट तरीके से करें शॉपिंग!*
लखनऊ: साल 2025 धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, और ऐसे मौके पर ज्यादातर लोगों की चाहत यही होती है कि जल्दी से छोटा ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाएँ या लंबे इंतजार के बाद वेकेशन पर जाएँ। इसलिए सही क्रेडिट कार्ड का होना बहुत मायने रखता है।
एसबीआई कार्ड भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है, जो आपके हॉलिडे की योजनाओं और शॉपिंग के अनुभव को और भी फायदेमंद बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए
अपने विभिन्न कार्ड्स जैस एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट, इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट, क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स, कैशबैक एसबीआई कार्ड, बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन, टाटा न्यू इन्फिनिटी एसबीआई कार्ड, फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड
के जरिए ट्रैवल और लाइफस्टाइल पर ढेर सारी सुविधाओं की पेशकश करती है।
नीचे दिए गए क्रेडिट कार्ड्स के कुछ सर्वोत्तम विकल्पों पर एक नज़र डालें, जो ज़्यादा बचत करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
*एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट*
एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट किसी भी सफ़र के अनुभव को साधारण से बेमिसाल बना देता है। ये कार्ड लेते समय और सालाना शुल्क के रूप में आपको ₹4,999 का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें आपको 5,000 ट्रैवल क्रेडिट मिलते हैं। इन क्रेडिट का इस्तेमाल आप फ्लाइट एवं होटल की बुकिंग आदि के लिए कर सकते हैं। इस कार्ड के साथ प्रायोरिटी पास मेंबरशिप, मुफ्त में 8 डोमेस्टिक लाउंज और 6 इंटरनेशनल लाउंज विज़िट की सुविधा मिलती है, साथ ही विदेश यात्रा करने वालों को 1.99 प्रतिशत का कम फ़ॉरेन करेंसी मार्कअप का भी फायदा मिलता है। फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट से रोज़मर्रा की बचत में भी इज़ाफ़ा होता है। यह कार्ड दो और विकल्पों में, यानी एसबीआई कार्ड माइल्स प्राइम (₹2,999) और एसबीआई कार्ड माइल्स (₹1,499) भी उपलब्ध है।
*इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट*
इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट पर मिलने वाले प्रीमियम रिवॉर्ड्स और सुविधाओं से आपके सफ़र का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। ये कार्ड लेते समय और सालाना शुल्क के रूप में आपको ₹4,999 (कर अतिरिक्त) का भुगतान करना पड़ता है। ट्रैवल पर मिलने वाले फायदों में बिना शुल्क के सालाना 8 डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विज़िट (हर तीन महीने में 2 बार) और सालाना 6 इंटरनेशनल लाउंज विज़िट (हर तीन महीने में 2 बार) की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, आपके पूरे भारत में पेट्रोल पंपों पर ₹500 और ₹4,000 के बीच के ट्रांजैक्शन पर फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट मिलती है। जो लोग सालाना कम शुल्क के भुगतान पर इसी तरह की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए इंडिगो एसबीआई कार्ड का बेस वेरिएंट ₹1,499 (कर अतिरिक्त) में उपलब्ध है।
*क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स*
क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स पूरी दुनिया घूमने वालों और सिंगापुर एयरलाइंस से सफ़र करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। ₹9,999 + टैक्स के सालाना शुल्क का भुगतान करने और 60 दिनों के भीतर अपना पहला ट्रांजैक्शन पूरा करने पर, आपको 10,000 क्रिसफ्लायर माइल्स दिए जाएंगे। हर तीन महीने में बिना शुल्क के 2 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज विजिट के अलावा $99 की कीमत वाली प्रायोरिटी पास मेंबरशिप (प्रायोरिटी पास की सुविधाएँ केवल मुख्य कार्डधारक के लिए हैं और 2 साल तक मान्य रहती हैं) का फायदा भी मिलता है। इन सुविधाओं के अलावा, देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर ₹500 से ₹4,000 के बीच के ट्रांजैक्शन पर फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएँ। अगर आप इसका किफायती विकल्प चाहते हैं, तो क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड ₹2,999 और टैक्स के शुरुआती शुल्क पर उपलब्ध है।
*बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन*
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन को खास तौर पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ईंधन की खरीद पर अधिकतम बचत प्रदान करता है, जिसमें 7.25% वैल्यू बैक, 6.25% के बराबर तुरंत मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स, और ₹4000 तक के ट्रांजैक्शन पर फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट शामिल है। कार्डधारक किराने के सामानों, फिल्मों तथा डाइनिंग जैसी कैटेगरी में भी ज़्यादा रिवॉर्ड पा सकते हैं, जिससे उनकी हर ड्राइव फ़ायदेमंद बन जाती है। बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन का सालाना नवीनीकरण शुल्क ₹1499 और टैक्स है, लेकिन अगर आप साल भर में ₹2 लाख खर्च करते हैं, तो यह शुल्क वापस हो जाता है।
*कैशबैक एसबीआई कार्ड*
कैशबैक एसबीआई कार्ड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हर खरीददारी पर, चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, कैशबैक और रिवॉर्ड पाना चाहते हैं। कैशबैक एसबीआई कार्ड आपको ऑनलाइन खर्च पर 5 प्रतिशत कैशबैक तथा ऑफलाइन खर्च पर 1 प्रतिशत कैशबैक का फायदा देता है, जिसमें मर्चेंट को लेकर कोई भी पाबंदी नहीं है। कार्डधारकों को ₹500 से ₹3,000 के बीच के ट्रांजैक्शन पर फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट का भी लाभ मिलता है। यह कार्ड लेने के लिए सालाना ₹999 और टैक्स का भुगतान करना पड़ता है, तथा दूसरे साल से सालाना ₹999 का नवीनीकरण शुल्क लिया जाता है। हालाँकि, एक साल में ₹2,00,000 से अधिक खर्च करने पर नवीनीकरण शुल्क माफ कर दिया जाता है। लिहाजा, यह कार्ड रिवॉर्ड्स की बजाय सीधे कैशबैक पसंद करने वालों के लिए सबसे स्मार्ट विकल्प है। (ध्यान दें: *कार्डधारकों के लिए लागू नियम व शर्तों के अधीन)
*टाटा न्यू इन्फिनिटी एसबीआई कार्ड*
टाटा न्यू इन्फिनिटी एसबीआई कार्ड उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो अक्सर टाटा ब्रांड्स से खरीदारी करते हैं क्योंकि ये कार्ड उनकी हर खरीदारी को फायदेमंद बना देता है। ये कार्ड लेते समय सालाना शुल्क के रूप में आपको ₹1,499 का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें आपको 1,499 न्यूकॉइन (1 न्यूकॉइन = ₹1 की बचत) मिलते हैं। टाटा न्यू ऐप पर ख़र्च करने पर 5 प्रतिशत न्यूकॉइन्स मिलते हैं, कुछ चुनिंदा श्रेणियों पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत और यूपीआई पेमेंट समेत बाकी ख़र्च पर 1.5 प्रतिशत का फायदा मिलता है। इसके अन्य फायदों में प्रायोरिटी पास मेंबरशिप, 8 डोमेस्टिक एवं 4 इंटरनेशनल लाउंज विज़िट की सुविधा, और फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट शामिल हैं। सालाना ₹3 लाख से अधिक खर्च करने पर वार्षिक शुल्क माफ़ कर दिया जाता है। टाटा न्यू प्लस एसबीआई कार्ड (₹499) इसका एक किफायती वेरिएंट है, जिसमें टाटा न्यू ऐप पर खर्च करने पर 2 प्रतिशत वापसी फायदा मिलता है।
*फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड*
फ़्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड सही मायने में शॉपिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए है। ये कार्ड लेते समय ग्राहक को ₹500 का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें फ्लिपकार्ट ऐप से सफल आवेदन पर ₹1,250 मूल्य के वेलकम बेनिफिट्स दिए जाते हैं। इस कार्ड के जरिए मिंत्रा पर ख़रीदारी करने पर ग्राहक 7.5 प्रतिशत कैशबैक, फ़्लिपकार्ट पर 5 प्रतिशत क्लियरट्रिप पर 12 प्रतिशत की छूट, तथा ज़ोमैटो, उबर, नेटमेड्स एवं पीवीआर पर ख़र्च करने पर 4 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। कैशबैक हर महीने ग्राहक के एसबीआई कार्ड अकाउंट में अपने आप ही जमा हो जाता है, साथ ही इसमें फ़्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट (हर स्टेटमेंट साइकल में ₹400 तक) भी मिलती है। फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और क्लियरट्रिप के उन ग्राहकों के लिए यह सबसे सही विकल्प है, जो सस्ते में ज़्यादा का फायदा चाहते हैं।

