एस के डी अकादमी के बच्चों ने विश्व शांति के लिए विशेष असेंबली करके अपील की

एस के डी अकादमी के बच्चों ने विश्व शांति के लिए विशेष असेंबली करके अपील की

विभिन्न प्लेकार्ड पर स्लोगन लिखकर शांति का सन्देश दिया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस के डी अकादमी की सभी शाखाओं में बच्चों की विशेष असेंबली आयोजित की गयी |
जिसमें इजराइल व फिलिस्तीन में जो युद्ध चल रहा है जिसकी वजह से कितने मासूम लोगों की जान जा रही है कितने लोग बेघर हो रहे हैं |
उनके लिए सभी बच्चों ने मिलकर प्रार्थना की व श्रद्धांजलि अर्पित की l साथ ही विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपील की | बच्चों ने भिन्न भिन्न स्लोगन प्लेकार्ड पर लिखकर दर्शाया “एकता में शक्ति है” “शांति व सम्भाव से ही सबका कल्याण संभव है”
निदेशक मनीष सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ऐसे समय में विश्व शांति की अपील करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शीघ्रअतिशीघ्र यह युद्ध समाप्त हो व सभी तरह के संघर्ष, विवाद व भय से सब मुक्त हों l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *