एस. के. डी. ग्रुप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का चहुँमुखी विकास: एसकेडी सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। शिक्षा क्षेत्र में जाना माना व्यक्तित्व यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित एस. के. डी. ग्रुप के कर्मशील, सहज व्यक्तित्व वाले संस्थापक श्री एस. के. डी. सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी सोच एवं दिशा के साथ शिक्षा के प्रसार के लिए 1984 में न्यू स्टैण्डर्ड कोचिंग की स्थापना की तब से अब तक हजारों डाक्टर न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवा दे रहे है।

एस. के. डी. एकेडमी का उदय

शिक्षा के प्रति अनन्त समर्पण के कारण श्री एस. के. डी. सिंह जी ने वर्ष 1997 में एस. के. डी. ग्रुप के कर्मठ एवं दूरदर्शी संस्थापक निदेशक श्री मनीष सिंह के सहयोग से स्थापना की एस. के. डी. ग्रुप ने अपनी पाँच शाखाओं (यूपी / आईएससी / सीबीएसई ) के साथ शिक्षा क्षेत्र में वट वृक्ष का रूप ले लिया हैं। जिसमें अनगिनत छात्र छात्राएं शिक्षा उपरान्त समाज एवं राष्ट्र में अपनी सेवाएं दे रहे है। एस. के. डी. एकेडमी के छात्रों ने प्रतिवर्ष मैरिट लिस्ट में आकर विद्यालय का परचम लहराया है। विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए कई प्रकार के एक्टिविटी करवाई जाती है तथा एनटीएसई, ओलंपियाड, नीट / जेईई फाउंडेशन आदि की भी तैयारी कराई जाती है।

राजाजीपुरम में इण्टर कालेज की वर्ष 1997 में उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० श्री कल्याण सिंह जी एस. के. डी. एकेडमी के प्रथम शाखा (यू०पी०बोर्ड) के उद्घाटन समारोह के अवसर पर

चिकित्सा क्षेत्र में पदार्पण

एस.के. डी. गुप द्वारा वर्ष 2009 में क्लीनिकल डायरेक्टर डा. आशीष सिंह के दिशा निर्देश में एस. के. डी. हास्पिटल की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश्य जनसेवा के साथ प्रत्येक व्यक्ति को उचित उपचार की व्यवस्था कराना है। एस. के. डी. हास्पिटल एक ही छत के नीचे कई विभाग जसे मेडिसिन, हड्डी रोग, डायलिसिस, स्त्रीरोग, नेफ्रोलोजी, बाल रोग आदि के द्वारा रोगियों का इलाज कर रहे है तथा अपने मरीजों के बीच अपनी विश्वसनीयता लगातार बनाए हुए है। एस. के. डी. हास्पिटल आज जाने-माने चिकित्सालयों में एक है।

उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की स्थापना

वर्ष 2013 में एस. के. डी. ग्रुप ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा। ग्रुप ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता लेकर श्री कृष्ण दत्त डिग्री कालेज की स्थापना की। जिसमें बी. काम. बी.एससी., बी. एफ. ए., बी. जे.एम.सी., बी.एड., डी.ईएल.एड (बीटीसी) की शिक्षा दी जाती है। इसी के साथ यूपीआरटीओयू के सहयोग से विभिन्न पाठ्यक्रमों में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्सेज का भी प्रावधान है। उच्च शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ही विद्यार्थी को शिक्षा के तुरन्त बाद रोजगार प्राप्त हो सके, इस कारण विद्यालय में ही कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाती है, जिससे छात्रों को रोजगार को लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध एस. के. डी. ग्रुप शिक्षा में निरन्तर हो रहे बदलावों व विश्व समुदाय की जरूरतों को देखते हुए एक आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण एस. के. डी. ग्रुप भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण होने के साथ-साथ विश्व समुदाय की आधुनिक जरूरतों को पूरा करता है। यह लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक मात्र संस्थान है जिसमें छात्रों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभाओं को निखार कर उनका शैक्षणिक विकास भारतीय परम्पराओं के अर्न्तगत होता है।

एस.के. डी. ग्रुप का लक्ष्य

शिक्षा एस.के. डी. ग्रुप का लक्ष्य समाज के बौद्धिक विकास का उन्नयन करना है साथ ही साथ ये ग्रुप समुदाय को शिक्षा, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सम्बंधी सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सफल रहा है। इस ग्रुप ने असंख्य युवक बेरोजगारो को भी नई दिशा दी है। आत्मनिर्भरता की ओर कदम

एस. के. डी. ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ एनएसडीसी के सहयोग से स्किल इंडिया प्रोजेक्ट द्वारा छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा से वंचित बच्चों को रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्सेज का प्रावधान है।

समाज एवं राष्ट्र के प्रति भागीदारी

एस. के. डी. ग्रुप ने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सरकारों की धरोहर से भी युक्त किया है। पर्यावरण संरक्षण में भी एस. के. डी. ग्रुप हमेशा से सक्रिय रहा है और पेड़ लगाओ धरती बचाओं की उक्ति को चरितार्थ करता है। पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष लगातार 10000 वृक्षारोपण करा कर कोरोना काल में भी संस्था ने अपने छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों के साथ साथ सभी को यथा सम्भव मदद की एस. के. डी. ग्रुप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का चहुँमुखी विकास जिसमें अध्ययन के साथ साथ राष्ट्र प्रगति एवं समाज के प्रति कर्तव्यों की भी शिक्षा दी जाती हैं।

मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करते हुए

रोजगार परक शिक्षा से उज्जवल बनता छात्रों का भविष्य

एक लंबे समय तक संस्थान की गरिमा और प्रतिष्ठा को लगातार बढ़ाते जाने का नाम है। एस. के. डी. यह ग्रुप है, जो लखनऊ में एक मिसाल है। कितनी ही चुनौतियों का सामना करते हुए, कई कठिनाईयों को पार करते हुए और समस्त समस्याओं का समाधान करते हुए एक प्रीमियर संस्थान की श्रेणी में आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस संस्थान की विशेषता को देखें तो यह निर्विवाद रूप से कहा जा सकता है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए यह संस्थान एक बहुत बड़ा सहारा है। आज यह ग्रुप बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *