ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विधायक डाॅ0 राजेश्वर सिंह एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आर पी सिंह द्वारा सरोजनी नगर स्पोटर््स लीग का एस0के0डी0 एकेडमी वृन्दावन शाखा में फाइनल मैच के साथ समापन सम्पन्न हुआ।
अपनी पूज्यनीय माता जी दिवंगत श्रीमती तारा सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डाॅ0 राजेश्वर सिंह एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आर पी सिंह ने अण्डर-19 गल्र्स बास्केटबाॅल का सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अन्तर्गत एसकेडी एकेडमी वृन्दावन योजना में प्रातः 10ः30 बजे फाइनल मैच के साथ समापन समारोह आरम्भ किया।
पूरे सरोजनी नगर क्षेत्र के 20 से भी अधिक स्कूलों ने इस स्पोर्ट्स लीग में भाग लिया। सभी स्कूलों की गल्र्स टीम ने इसमें बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विधायक ने एवं आर पी सिंह जी ने फाइनल की दो टीमों जिसमें एसकेडी एकेडमी व डी पी एस की टीम के सभी खिलाडियों के साथ शपथ ली सभी कप्तानों से हाथ मिलाया व फाइनल मैच की शुरूआत की।
इस अवसर पर विधायक ने सभी खिलाड़ियोे को सम्बोधित करते हुए कहा, कि ‘‘हम पूरे सरोजनीनगर क्षेत्र में विकास हो यह प्रयास निरंतर कर रहे हैं। इसी श्रंृखला में गल्र्स स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हमने सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग का प्रारंभ किया है इसमें बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। हमारा उद्देश्य है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़े चाहे वो पढ़ाई हो अथवा खेलकूद हो’’। साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल की वजह से बच्चों की पढ़ाई में रूचि कम हो गई है। विशेषकर कोविड काल में। इस तरह के खेल कराने का मकसद ही है कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में निरन्तर आगे बढ़े।
आर पी सिंह जी ने भी विधायक के इस प्रयास की बहुत सराहना की व एसकेडी एकेडमी के प्रबन्धन की सुचारू व्यवस्था करने के लिए तारीफ की।
इस अवसर पर एस.के.डी. ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह ने कहा, कि ‘‘विधायक का लड़कियों के लिए खेल के प्रति रूझान बढ़ाने का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। आगे भी विधायक ने लगातार खेलों को प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया है व कई योजनाएं भी बनाई है। ये सभी बच्चों के लिए व पूरे सरोजनी नगर क्षेत्र के लिए अत्यन्त सराहनीय है।
एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन एसकेडी सिंह ने अत्यन्त प्रसन्न होकर विधायक के खेल भावना की प्रशंसा की एवं आर पी सिंह का स्वागत किया।
आज के फाइनल मैच का रिजल्ट इस प्रकार रहा –
डीपीएस एल्डिको की टीम ने विनर की ट्राफी व 50,000 हजार नकद राशि जीती।
एसकेडी एकेडमी को रनर अप की ट्राफी व 25,000 हजार नकद धनराशि का अवार्ड मिला।
तीसरे स्थान पर मानिपाल स्कूल की टीम रही।
डीपीएस एल्डिको की स्वास्तिका को पूरे मैच में सर्वाधिक 31 बाॅस्केट करने पर ट्राफी व 10,000 हजार की धनराशि प्राप्त हुई।
एसकेडी एकेडमी की अनुभूति सिंह को पूरे मैच में 28 बाॅस्केट करने पर ट्राफी व 5,000 हजार की धनराशि अवार्ड के रूप में प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का समापन विधायक जी ने आर पी सिंह द्वारा अगली क्रिकेट लीग प्रारम्भ करने की घोषणा की।

