ऑल इण्डिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने आम बजट 2024–25 में सोने–चांदी पर ड्यूटी घटा कर 6 प्रतिशत करने का किया स्वागत
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। बजट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में AIJGF के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद महेश्वरी ने कहा है कि AIJGF काफी समय से सोने चांदी पर ड्यूटी कम किए जाने की मांग कर रहा है जिसे ले कर हाल ही में पटना में हुए AIJGF के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारी केंद्रीय वित्त मंत्री सीता रमण जी को मांग पत्र भी सौप था।
ज्वेलर्स विनोद महेश्वरी ने कहा है कि देश के ज्वैलर्स समाज की ओर से AIJGF वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करता है कि आप ने हमारी मांग को मान कर ज्वैलर्स समाज और देश की जनता को राहत प्रदान की है।
चौक बाजार के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स विनोद महेश्वरी ने अपनी मांग को माने जाने पर वित्त मंत्री से कहा है कि AIJGF आप को देश के ज्वैलरी इंडस्ट्री की तरफ से विश्वास दिलाता है की ज्वैलरी सेक्टर से सरकार का रेवेन्यू कम नहीं होने देंगे और चल रही गोल्ड डिपॉजिट स्कीम को बढ़ावा देकर सकल व्यापार घाटे को कम करने का भरकस प्रयास करेगा।
यह भी कहा कि देश में हर परिवार में विवाह होते हैं जिसमे हर औसत परिवार 5 से 15–20 लाख तक की ज्वैलरी की खरीदी करता है अब ड्यूटी 15% से घटा कर 6% किए जाने से आज के अनुमानित भाव से प्रति परिवार 50 हजार से 2 लाख तक की बचत होगी जिससे देश की जनता को काफी राहत मिलेगी
पहले बेसिक ड्यूटी 10% और कृषि सेस 5% था जिसे इस बजट में ड्यूटी घटा कर 5% और कृषि सेस 1% किया गया है जिससे अब सोने–चांदी पर कुल 6% ही कर लगेगा। ड्यूटी कम होने कारण से स्मगलिंग पर भी रोक लगेगी सर्राफा जगत के लिए यह अच्छा संकेत है लेकिन ऑनलाइन को सरकार कोई ऐसा प्रावधान करें। इससे छोटे-मोटे कारीगर दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चल सके।
इसके लिए हम वित्त मंत्री का पुनः धन्यवाद करते हैं।

