औषधीय पौधों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डाबर कंपनी के सी एस आर, फंड से जीवंती वेलफेयर एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से संस्था जन कल्याण सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा अगस्त 2023 से 31 मार्च 2023 तक जनपद – हरदोई, सीतापुर, लखनऊ एवं रायबरेली के विभिन्न ब्लॉकों के अंतर्गत विभिन्न गांव के किसानों हेतु संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरुक कर उनकी आजीविका में मूलभूत वृद्धि करने हेतु प्रयास किया गया ।जिसमें लगभग 450 किसान लाभान्वित हुए और सर्पगंधा, आमला, बहेड़ा, अर्जुन, अशोक, सिरिश,जंगल जलेबी, नीम, जामुन, कचनार, गुड़हल, कनेर, गुलाब, खैर, ब्राम्ही, खस बच की खेती एवं वृक्षारोपण कराया गया। जिसमें अभी तक संस्था उक्त कार्य को करने में अति उत्साही है और आगे भी बृहद वृक्षारोपण की योजना को शत प्रतिशत सफलता के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर रहेगी।

