अयोध्या(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।राम नगरी अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा के बाद पुलिस प्रशासन ने पंचकोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।सुरक्षा की दृष्टि से पंचकोसी परिक्रमा पथ को तीन जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी व डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।सूत्र के मुताबिक करीब इस मौके पर लगभग दो हजार अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है।सरयू घाट पर आरएएफ व एटीएस के जवानों को तैनात किया गया है।जहाँ पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार,एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय,एसपी सिटी विजयपाल सिंह,एसपी सुरक्षा के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मियो के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के निरीक्षक अशफाक अहमद सक्रिय रहे।वही यहाँ पर आये सभी जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मी स्नान घाट पर जल पुलिस के साथ पीएसी, बाढ़ राहत दल के साथ मौजूद रहे।इस संबंध में एसपी सिटी के मुताबिक सभी अफसरों को ड्यूटी स्थल पर लगे रहे।वही इस मौके पर अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा था।परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु आये।इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। करीब 15 किमी के इस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। पंचकोसी परिक्रमा पथ को तीन जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों के साथ एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया था।सरयू स्नान घाट समेत परिक्रमा शुरू करने वाले प्रमुख स्थल नयाघाट बंधा तिराहा, रामघाट चौराहा, मौनी बाबा की कुटिया, हलकारा का पुरवा, जालपा देवी चौराहा, चक्रतीर्थ, राजघाट आदि स्थानों पर आरएएफ व पीएसी के जवानों के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।वही आईजी कविंद्र प्रताप साहनी, एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर सुरक्षा इंतजामों को परखते रहे।रविवार भोर से भीड़ समाप्त तक अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। पुराने सरयू पुल से किसी प्रकार के वाहन नहीं आ-जा सके। अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों से सिर्फ श्रद्धालुओं को पैदल प्रवेश की अनुमति रही। परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले सभी चौराहों, तिराहों व कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। आसिफबाग और रानोपाली पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंगों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई थी।यहां पर जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे।रविवार को सुवह इस संबंध में एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए। अधिकारियों व जवानों को ड्यूटी स्थलों पर भेज दिया गया है। भीड़ में सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों के साथ खुफिया पुलिस व एंटी रोमियो स्कवॉयड को भी तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें व मास्क लगाकर ही परिक्रमा करें।अयोध्या।देवथानी एकादशी के मौके पर राम नगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा रविवार को प्रारम्भ हुई।सूत्र के मुताबिक राम जन्म भूमि मंदिर के पाँच कोस की परिधि में पंचकोसी परिक्रमा होती है।जिसके चलते आज रविवार की सुबह 9:00 बजे से श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हजारों श्रद्वालुओ ने पंचकोसी परिक्रमा उठाया।वही एक दिन पहले लाखो लोगों ने 14 कोस की भी परिक्रमा किया।वही पंचकोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखा।

