करवा चौथ के दिन माता पिता को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतारा*

*करवा चौथ के दिन माता पिता को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतारा*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमार।अयोध्या हैरिगटनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सागर पट्टी पंधिला निवासी बालेंद्र ने फावड़े से अपने मां बाप की काटकर की हत्या। रात में शराब पीकर आया आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था जिसका उसके मां-बाप ने विरोध किया जिससे नाराज होकर बालेंद्र मारने की धमकी देकर कहीं चला गया। रात लगभग 11 बजे जब लौटा तो पड़ोसी के द्वार पर रखे फावड़े से बिस्तर पर लेटे अपने पिता राज मणि उर्फ मनी तिवारी उम्र लगभग 62 वर्ष पर हमला कर दिया जब मां ने गुहार लगाई तो मां को भी काट डाला। आरोपी शायद पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज के पास पान की दुकान लगाता है और 2 भाइयों में बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *