कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : सुनील

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के जिला इकाई का हुआ विस्तार

दीपेंद्र श्रीवास्तव व सुभाष सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव

जौनपुर।

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल के कार्यकारिणी का विस्तार मंगलवार को किया गया।
जिसमें जिला बेसिक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार यादव को वाराणसी मंडल का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया।
यह अहम बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी मंडल से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सचिव सुभाष सिंह
मौजूद रहे।
पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित जनों ने सुनील कुमार को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस स्वागत से अभिभूत सुनील कुमार ने संगठन के लोगों को भरोसा दिया कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ और सहयोगी साथियों को भरोसा दिया कि संगठन किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगा।
यह मनोनयन यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सचिव सुभाष सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक में किया गया।
सुनील कुमार के मनोनयन पर
जिला बेसिक अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, जयकुमार यादव, विजय शंकर, अरुण श्रीवास्तव ,विजय शर्मा, गरिमा, दिनेश कुमार ,अखिलेश यादव ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान योगेश कुमार, इन प्रकाश , वीरेंद्र कुमार, उमेश, संजय सिंह, दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *