कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का काम करेगी:दीपेंद्र हुड्डा

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह डीपी के समर्थन में दिलप्रीत सिंह डीपी के साथ उदयगंज से लेकर चारबाग तक जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील किया।

इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा उत्तर प्रदेश लगातार बदहाली की व्यवस्था से जूझ रहा है सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश की जनता को सिवाय लूटने का काम किया है, प्रदेश की उन्नति और तरक्की सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की ही विचारधारा में निहित है अतः उत्तर प्रदेश के लोग इस बार बदलाव को मन बना चुके हैं और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *