ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर। आजादी के बाद देश के संसद में एवं विधानसभा में कायस्थ समाज के सैकड़ों जनप्रतिनिधि थे आज नाम मात्र ही बचे हैं कायस्थ समाज के लोगो ने देश को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के तक के पद पर सुशोभित किया और राष्ट्रहित के लिए कार्य किया है।
उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने वाजिदपुर में एक होटल में संगत पंगत के शपथ ग्रहण समारोह व कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण समारोह व कायस्थ समागम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा की आज कायस्थ समाज को राजनीति के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है तभी कायस्थ समाज का उत्थान होगा कायस्थ समाज को एक दूसरे का सहयोग करके समाज के कार्य को आगे बढ़ाना होगा ।
वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना जी ने कहा मोदी सरकार योगी सरकार ने सर्व समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बगैर भेदभाव के संचालित कर रही है। कायस्थ समाज भाजपाई था भाजपाई है और भाजपाई ही रहेगा ।
उक्त अवसर पर जौनपुर कायस्थ समाज के सभी संगठन के लोगों के मिलकर विशाल होली मिलन समारोह किया जिसमें समाज के हर संगठन के हजारों लोगों ने भाग लेकर फूल गुलाल की होली खेली।
विशिष्ट अतिथि वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव ने कहा की स्वामी विवेकानंद सुभाष चंद्र बोस डॉ राजेंद्र प्रसाद लाल बहादुर शास्त्री जयप्रकाश नारायण लाल आदि कई हस्तियों ने देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है कायस्थ समाज के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है आज जौनपुर में सभी संस्थाओं ने एकत्र होकर जो एकजुटता का परिचय दिया है वह पूरे देश को दिशा देने का काम करेगा।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संयोजक 2150 मनीष श्रीवास्तव ने कहा की आज पूरे देश में कायस्थ महासभा का विस्तार तेजी से हो रहा है जिसमें लोग जुड़ रहे हैं यह संगठन राष्ट्रवाद के लिए समर्पित है और योगी मोदी के नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प है।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि कायस्थ कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज जौनपुर में कायस्थ समाज की एक नई पीढ़ी आगे बढ़ रही है जो बधाई की पात्र है बुजुर्गों को भी आशीर्वाद देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।
उक्त अवसर पर कायस्थ समाज के क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न विभूतियों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ निलेश कुमार श्रीवास्तव ,डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव शाल्वेंसन हॉस्पिटल, डॉक्टर शुभम श्रीवास्तव एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि राज सिन्हा ,योगेश श्रीवास्तव ,राजेश श्रीवास्तव गुरुजी,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक संजय अस्थाना, अमरदीप श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव छायाकार राजन श्रीवास्तव छायाकार को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया ।
इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती सिंधुजा श्रीवास्तव श्रीमती स्वरुचि श्रीवास्तव तो कला के क्षेत्र में विजय श्रीवास्तव गायक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगत पंगत के के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी व संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट ने किया। आभार कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
संगत पंगत के पदाधिकारियों को वन मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना जी ने पद एवम गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया व कायस्थ महासभा 2150 के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
जौनपुर के सभी संगठन ने आए हुए अतिथियों का जोरदार माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव ऑडिटर ,डॉ अशोक अस्थाना ,डॉ रमाकांत श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य, राजेश श्रीवास्तव, डॉ संपूर्णानंद अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव ,कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम ,राज कपूर श्रीवास्तव एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक शशि श्रीवास्तव गुड्डू भइया एडवोकेट कार्यक्रम सहसंयोजक उमेश श्रीवास्तव फूफा, श्यामलकांत श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजपा ,अमित श्रीवास्तव भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा, ड…

