कार्यकर्ता परिचय सम्मान समारोह सम्पन्न

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
भारतीय जनता पार्टी रुदौली नगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मान समारोह भास्कर पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ।विधायक रामचंद्र यादव ने भाजपा के विभिन्न अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसे लोग जो रुदौली के इतिहास को न पढा़ है,न जाना है,न समझा है वे रुदौली में हो रहे भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों का मखौल उड़ा रहे हैं।उन्होंने कहा किस शहर में 2100 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हो चुकी है जिनमें से लगभग 2000 आवासों का निर्माण किया जा चुका है।कहा कि किसान सम्मान निधि पाने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।शहर की प्रमुख रुदौली लोहिया पूर्व मार्ग,रुदौली रोजा गांव को चौड़ा किया जाए गया है।उन्होंने बताया कि शहर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के सभी मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है।तमसा नदी पर पुलों के निर्माण से आमजन का जीवन बदला,प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आम गरीब जनता के लिए चिकित्सा सुविधा सुलभ हुई है।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा की देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गांव गरीब और आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। सच्चे अर्थों में सरकार ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को पूरा किया है।पूर्व सांसद व जनपद प्रभारी पद्म सिंह चौधरी ने कहा 2022 का चुनाव 2017 से भी अधिक संवेदनशील है।सरकार के सभी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है।पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना है।इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर युद्ध स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाना है।कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी से लेकर के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे उर्फ खुन्नू,जिला महामंत्री अशोक कसौधन,विधायक प्रतिनिधि रॉज किशोर सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,विवेक,नीरज,मानस,कृष्ण कुमार,श्याम जी,शिशिर अग्रवाल,कुलदीप सोनकर,दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव,राम राज लोधी,हिमाँशु गर्ग,संदीप नवीन शुक्ला,हनुमान मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *