ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर बक्शा थाना के करीब पुरेरामजी गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को बुरी तरह टक्कर मार डिवाडर से टकरा क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की जहां मौके पर मौत हो गई वही पीछे बैठी नतिनी गम्भीर रूप से घायल हो गई। उधर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय मंगला प्रसाद यादव अपनी 14 वर्षीय नतिनी साक्षी यादव को दवा व ड्रेस दिलाने जौनपुर गए थें। रविवार को दिन में करीब ढाई बजे जौनपुर से वापस आते समय जैसे ही घटनास्थल के समीप पहुँच बक्शा बाजार की तरफ मुड़ना चाहे पीछे से तेजगति से आ रही एक्सयूबी कार चालक ने जोरदार टक्कर मारते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बने डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस पर मंगला व साक्षी को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मंगला को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल साक्षी को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि कार व मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

