सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान मोहम्मद हलीम (35) पुत्र कलीम को हमलावरों ने लाठी व डंडा मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया है,जहा पर गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज चल रहा है। हलीम का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलावर रंजिश मानते थे।पीड़ित परिवार की ओर से थाना क्षेत्र के हैधना कला गांव निवासी बबलू सिंह पुत्र पूर्व प्रधान नरेंद्र बहादुर सिंह व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट प्राणघातक हमले की धाराओं में पंजीकृत कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

