किसान सम्मेलन में जौनपुर से जायेंगे 2000 किसान: बालकृष्ण पाण्डेय

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 26 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले “किसान सम्मेलन” के लिये डाक बंगले में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देंगे। बालकृष्ण पाण्डेय ने आगे कहा कि 26 सितम्बर को पूरे प्रदेश से किसान प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने लखनऊ जा रहे है। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विधानसभाओ से कुल 2000 से अधिक किसान धन्यवाद रैली में लखनऊ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तरप्रदेश के किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अलावा दर्जनों किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दुगुनी करने का काम किया है। इसके लिये किसान उनको धन्यवाद देने लखनऊ जा रहे है। उन्होंने कहा कि बसों और चारपहिया वाहनों से किसान 26 सितम्बर को सुबह 6 बजे लखनऊ के लिये रवाना होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, भाजपा मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री द्वय इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, भूपाल सिंह भोले, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विश्व प्रकाश श्रीवास्तव,सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, विनोद सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *