कृषि मंत्री व सूर्य प्रताप शाही ने राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शननगर का किया निरीक्षण

कृषि मंत्री व सूर्य प्रताप शाही ने राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शननगर का किया निरीक्षण

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता )

अयोध्या।सोमवार को कृषि मंत्री व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के साथ राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय दर्शननगर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से संवाद कर आमजन को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इसे और सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। प्रभारी मंत्री ने ओ0पी0डी0, मरीज पंजीकरण केन्द्र, आयुष्मान सेंटर, डिजिटल एक्सरे, स्त्री एवं प्रसूति रोग काउंटर, मेडिसीन ओ0पी0डी0 कक्ष, एन0सी0डी0 कैंसर, मधुमेह हृदय रोग कक्ष, चेस्ट एवं टी0वी0 ओ0पी0डी0 कक्ष, आर्थाे ओ0पी0डी0 का निरीक्षण किया व सम्बंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मरीज पंजीकरण केन्द्र पर कम्प्यूटर आपरेटर से मरीज के पंजीकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में शौचालय की साफ सफाई को भी देखा और अच्छी व बेहतर तरह से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए तथा आहार विशेषज्ञ कक्ष, ई0सी0जी0 कक्ष व उपस्थिति रजिस्टर की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और दवा एवं समय समय पर डॉक्टर मरीज को देखने व पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध रहने तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों, का निर्देश सम्बंधित चिकित्सकों को दिये। उन्होंने डाक्टरों की भी जानकारी की कितने डॉक्टर कितने स्टाफ है और जिन डाक्टरों की मौके पर ड्यूटी लगी हुई थी और न समय से न मिल जाने पर उन पर नाराजगी जतायी तथा समय समय पर मरीजों को देखने के निर्देश दिये। उन्होंने सी0एम0एस0 के मौके पर न रहने और बिना बताये आफिस छोड़ने पर सख्त नाराजगी जतायी।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, डा0 वीरेंद्र वर्मा,एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन,डा0 विमलेश कुमार वर्मा, प्रोफेसर मेडिसिन, डा0 विनोद आर्या, डा0 आनंद शुक्ला, डा0 महेश वर्मा, मेडिकल कालेज के चिकित्सक, अन्य अधिकारीगण व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *