ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु डी०के० ठाकुर, पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुश्री अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्यलखनऊ, राघवेन्द्र मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गठित थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा एक नफर बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष मोबाइल चोर मय चोरी के 9 अदद विभिन्न कम्पनी के मोबाइल सहित शकुन्तला प्लाजा के पीछे पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। बाल अपचारी उपरोक्त को बाल सुधार गृह में भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि बाल अपचारी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह लखनऊ के चारबाग आलमबाग बस अड्डे व नहर चौराहा से वस मे बैठने वाले यात्रियो से फूटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियो से व राह चलने वाले व्यक्तियों से चोरी करके छिपा देता था तथा बाद मे चलते फिरते राहगीरों को बेच देता है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सन्तोष कुमार गौड, हे0का0 सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल सन्तोष कुमार, अजय कुमार, थाना कृष्णानगर कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे।

