केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ में हिंदी स्मृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

*केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ में हिंदी स्मृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) लखनऊ के तत्वावधान में और भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ के संयोजन में लखनऊ में स्थित सभी सरकारी बैंकों , वित्तीय संस्थानों और बीमा कंपनियों के स्टाफ सदस्यों के लिए हिंदी स्मृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के उप महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर केनरा बैंक के राजभाषा के पर्यवेक्षी कार्यपालक संजय कुमार त्रिवेदी, सहायक महाप्रबंधक भी उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री संजय कुमार, उप महाप्रबंधक महोदय ने भारतीय रिजर्व बैंक और नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति बैंक लखनऊ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है कि हमारे केनरा बैंक अंचल कार्य लखनऊ को इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था करने का जिम्मा दिया गया
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न बैंक, वित्तीय संस्थान, और बीमा कंपनियों के लगभग 32 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन शशि कांत पांडे, प्रबंधक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *