कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में पोषण युक्त आहार की महत्वपूर्ण भूमिका
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मिलेट रेसिपी भारतीय स्वादानुसार बनाए।यह बात संस्थान की निदेशक प्रो0 सोनिया नित्यानन्द ने बतौर मुख्य अतिथि डायटिटिक्स दिवस के अवसर पर डायटिटिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने गत वर्ष डायटिटिक्स विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मरीजों के लिए हाई प्रोटीन डाइट बनाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वजन कम करने हेतु भी हाई प्रोटीन रेसिपी बनाए साथ ही समाज के जिरियाट्रिक वर्ग के लिए भी रेसिपीज बनाए ।
कार्यक्रम में संस्थान के मेडिकल ऑनकोलॉजी विभाग के डॉक्टर सक्षम सिंह द्वारा अपने व्याख्यान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में पोषण युक्त आहार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डायटिटिक्स विभाग द्वारा रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था,जिसमें विभाग की डायटिटिक्स इंटर्न एवम डाइटीशियन द्वारा प्रतिभाग किया गया था। प्रतियोगिता में प्रोटीन एवम मोटे अनाज का उपयोग कर रेसिपीज बनाए गई थी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो 0 ए 0के0सिंह, प्रो 0ए 0पी 0जैन, मीडिया प्रवक्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो 0 विक्रम सिंह, संकाय सदस्य, छात्र एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

