कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में कुल 44 छात्रों का चयन हुआ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आर0 आर0 ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, बख्शी का तालाब, लखनऊ में जेबीएम ग्रुप द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। जेबीएम ग्रुप की तरफ से आये हुए शीशराम निदरवाल (एचआर, जेबीएम) ने छात्रों को संबोधित किया। इस कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में कुल 44 छात्रों का चयन हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन, सचिव, निदेशक, डीन एकैडमिक, डीन प्लेसमेन्ट, डीन छात्र कल्याण तथा प्लेसमेन्ट हेड ने छात्र–छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

