कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति से लूट, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में बीती देर रात बाइक सवार दंपति से हुई लूट के चलते आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कही।बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के बेनीपुर चौराहे के पास बाइक सवार दंपत्ति के साथ कुछ लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में सीओ बीकापुर पीयूष ने बताया इस घटना को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने त्वरित मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है वहीं घटना की खुलासा के लिए चार टीमों का गठन भी किया है साथ ही साथ एसओजी को भी लगाया गया है। बताया कि पीड़ित दंपत्ति पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र के है। बताया कि पुलिस को इस घटना से संबंधित कुछ सुराग में मिले हुए हैं और शीघ्र है इस घटना का खुलासा पुलिस कर देगी।

