कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी को कमजोर करनें वाली चीजों से बना लें दूरी

पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण का जोखिम बना हुआ है। पिछले महीनों में कोरोना के मामलों में कमी आई थी, वहीं वैक्सीन के दोनों डोज और बूस्टर डोज दिए जाने के बाद से लोग संक्रमण को लेकर कुछ हद तक निडर हो गए थे। हालांकि चीन में कोरोना के एक नए वेरिएंट के आने के बाद और संक्रमण के मामलों में आई तेजी को मद्देनजर रखते हुए लोगों में संक्रमण के प्रति चिंता फिर बढ़ी है। ऐसे में विशेषज्ञ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर ही संक्रमण का प्रवेश हो सकता है। ऐसे में सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने की भी सलाह दी जाती है। लोगों को यह तो पता है कि पौष्टिक खानपान से इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती हैं। इसके लिए किन चीजों का सेवन करना है, यह भी दो सालों में लोग कुछ हद कर जान गए हैं। हालांकि किन चीजों का सेवन इम्यूनिटी के लिए घातक हैं या रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बनाता है, इस बारे में भी जान लें।
आइए जानते हैं इम्यूनिटी को कमजोर करनें वाली चीजों के बारे में
मैदै

2 of 6

इम्यूनिटी कमजोर करने वाली चीजें

मैदा

अक्सर लोग मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मैदा न खाने की सलाह देते हैं। मैदे से बनी चीजों के सेवन से काफी नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मैदा आंतों में चिपक जाता है और पाचन क्रिया को बाधित करता है। मैदे का अधिक सेवन कब्ज की शिकायत कर सकता है। वहीं शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाता है।

सोडा

3 of 6

सोडा

बहुत से लोग सोडा पीना पसंद करते हैं। हालांकि सोडा सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। सोडा का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है। यदि कोरोना संक्रमण से बचाव करना है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सोडा के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा भी सोडा काफी नुकसानदायक हो सकता है। यह पाचन शक्ति को भी प्रभावित करता है।

शराब

4 of 6

शराब

शराब को काफी नुकसानदायक माना जाता है। शराब पीने से लिवर रोग हो सकता है। इसके अलावा शराब का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में शराब का सेवन करने वाले कोरोना की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। लिवर की सेहत और कोविड 19 से बचाव के लिए अल्कोहल के सेवन से दूरी बना लें।

धूम्रपान

5 of 6

धूम्रपान

वैसे तो स्मोकिंग को फेफड़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन यह इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञ धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सिगरेट का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *