क्राइम ब्रांच लखनऊ, सर्विलांस/क्राइम टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वृद्ध व्यक्ति के घर में घुसकर लूट व हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना का किया गया सफल अनावरण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस०बी० शिरडकर, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं के त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अभिजित आर० शंकर, पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्ररेट लखनऊ, जितेन्द्र कुमार दुबे, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्नरेट लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं विकास कुमार जायसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर विकास राय, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक शिवानन्द मिश्रा व क्राइम टीम प्रभारी (उत्तरी) विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 130/2024 घारा 302/394/411 भादवि के वांछित अभियुक्त आकाश वाल्मिकी उर्फ मैलू पुत्र स्व० मुन्ना वाल्मिकी निवासी सी 500 इन्दिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ को दिनाँक 31.03.2024 को समय 14.40 बजे लवकुशनगर सर्वोदयनगर में स्थित कब्रिस्तान की बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी ने कहा कि दिनांक 30.03.2024 को वादी मुकदमा राजीव अग्रवाल की तहरीर सूचना के आधार पर बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के बहनोई प्रेम नारायण अग्रवाल उम्र करीब 91 वर्ष निवासी 1134-A MIG इंदिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ की हत्या कर देने तथा काफी सामान भी गायब कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2024 धारा 302/394 भादवि पंजीकृत किया गया।घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, सहयोग जमीनीतंत्र व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पाया गया कि एक चेक शर्ट पहना हुआ व्यक्ति घर में प्रवेश करता है तथा करीब 40 मिनट बाद लाल रंग एक बैग लेकर बाहर निकलता हुआ दिखायी देता है, प्राप्त फुटेज के आधार पर तलाश संदिग्ध किया जाता है तो संदिग्ध की पहचान आकाश वाल्मिकी उर्फ मैलू पुत्र स्व० मुन्ना वाल्मिकी निवासी सी 500 इन्दिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ के रूप में होती है, मुखबिर की सूचना पर आकाश वाल्मिकी उर्फ मैलू पुत्र स्व० मुन्ना वाल्मिकी उपरोक्त को लवकुशनगर सर्वोदयनगर में स्थित कब्रिस्तान की बाउण्ड्री के पास से समय करीब 14.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश वाल्मिकी उर्फ मैलू उपरोक्त से घटना के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि मैं इनके घर पहले भी आता जाता था कल जब मैं इनके घर के पास पहुँचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है तो मैं करीब आधा घंटा घर के बाहर टहलता रहा जब मुझे पूरा भरोसा हो गया तो मैं चोरी के उद्देश्य से घर के अन्दर घुसा जहाँ पर प्रेम नारायण बिस्तर पर लेटा हुआ था जिसका गला दबाकर मार दिया तथा घर में रखे लाकर से पैसा व जेवरात एक बैग में रखकर निकल गया तथा छुपते छुपाते अपने घर गया और सामान को वाशिंग मशीन में छुपा दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गये सामान को अभियुक्त के घर में स्थित वाशिंग मशीन से बरामद किया गया।। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध का तरीका बताते हुए पुलिस ने कहा कि अभियुक्त द्वारा मृतक के घर का दरवाजा खुला देखने पर, घर के बाहर आधा घंटा रैकी किया फिर मौका पाकर घर में घुसा तथा वृद्ध व्यक्ति प्रेम नारायण अग्रवाल उम्र करीब 91 वर्ष को घर में अकेला पाकर गला दबाकर मार दिया तथा घर में रखी नगदी तथा जेवरात को लूट लेने का कृत्य किया है।

