क्लैट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ गोयल कैंपस के ओजस और अदिति

*”क्लैट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ गोयल कैंपस के ओजस और अदिति”*
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ( क्लैट) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम दिन मंगलवार दिनांक १६ दिसंबर २०२५ को घोषित हुआ । जिसमें सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैम्पस के बारहवीं कक्षा ( मानविकी वर्ग) के ओजस दीक्षित ने ऑल इंडिया रैंक २३ हासिल करके *लखनऊ में प्रथम और पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया* । इसी को आगे बढ़ाते हुएअदिति सिंह ऑल इंडिया रैंक १५७ गर्ल्स रैंक ५८ अर्जित करके विद्यालय, परिवार और शहर का नाम ऊंचा किया । इसके साथ ही देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली ( NLU Delhi) में ओजस ने ५९ रैंक और अदिति ने ३०६ रैंक हासिल की।खुशी के इन क्षणों में विद्यालय के चेयरमेन श्री महेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने दोनों छात्रों को उनकी इस सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं अभिव्यक्त की । हजारों अभ्यर्थियों में गोयल कैम्पस के ओजस और अदिति ने सफलता प्राप्त करके सभी को गौरान्वित किया । निश्चित ही उनकी सफलता न केवल विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगी बल्कि भविष्य के प्रेरणा स्रोत भी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *