डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा : खजनी थाना क्षेत्र पास एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोरी होने का मामला सामने आया । कार सवार युवकों ने सूचना कंट्रोल रूम में दिया, उसके बाद खजनी पुलिस को मामले की जानकारी हुई ,मौके पर हल्का इंचार्ज अजय कुमार श्रीवास्तव पहुँचे । सूचना देने वालो को थाने लाये और मामला की जानकारियां हासिल करना शुरू किए ,हलाकि कार सवारों के क्रिया कलाप से पीड़ित पक्ष को भी शक के निगाह से देख रही है , फिरहाल बैंक के सीसी फुटेज के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात बताई । खजनी क्षेत्र एचडीएफसी बैंक में किसी कार्य हेतु दुर्गेश मिस्रा व दुर्गेश पाठक निवासी गाजर जगदीश बाँसगंब थाना से आये । अपनी कार बगल में खड़ी कर बैंक में किसी कार्य हेतु चले गए । जब वापस आये तो गाड़ी का शीशा टूटा देख अवाक रह गए । फाटक खोल कर देखा तो कुछ महत्वपूर्ण कागजात ,व बैग को खोल कर निकाला गया गया था । हलाकि देवेश के अनुसार बैग में कुछ रकम होना बताया गया , बहरहाल पुलिस पूछताछ में अपने को पचड़े न पड़ने के वजह से व मामूली रकम होने के कारण महत्वपूर्ण कागजात गायब होने की जिक्र किया । खजनी पुलिस उनके गतिविधि को लेकर शक के निगाह से देख रही है , सीसी फुटेज में असलियत का जांच होना बताया गया।

